हिन्दी चिट्ठाजगत की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि हम सभी पुराने चिट्ठाकारों ने अलग अलग तरह के टूल्स पर काम किया हुआ है और अपने अनुभवों को हम एक दूसरों के साथ शेयर करते रहे। उदाहरण के लिए मैने तख्ती से शुरुवात की, फिर बाराहा IME पर शिफ़्ट किया। उसके सारे अनुभव लोगों के साथ शेयर किए, कुछ और लोगो ने माइक्रोसाफ़्ट IME पर काम किया और कुछ ने दूसरे अन्य टूल्स अपनाए। आप टूल्स कोई भी प्रयोग करें, मकसद सभी का एक ही है, अच्छी और सही हिन्दी लिखना। आज एक ब्लॉगर मित्र को बाराहा प्रयोग करते हुए हिन्दी के कुछ कठिन शब्द लिखने मे दिक्कत आयी, मैने उनके ब्लॉग पर टिप्पणी मे उनकी सहायता करने की कोशिश की है। लेकिन ये परेशानी अक्सर आती है, तो सोचा क्यों ना एक पोस्ट लिखकर उसमे सारे कठिन शब्दों को समाहित किया जाए। ध्यान रखिएगा मै यहाँ सिर्फ़ बाराहा IME के प्रयोग से हिन्दी के कठिन शब्द लिखने की बात करूंगा (यदि कोई मित्र माइक्रोसाफ़्ट IME ) से इन शब्दों को लिखकर बता सके तो उसको भी इस पोस्ट मे समाहित करना चाहूंगा।)
आइए पहले बात करते है कुछ कठिन अक्षरों की :
ऋ = Ru,
ॠ = RU,
ऌ = ~Lu,
ॡ = ~LU,
ँ = ~M ( शब्द उदाहरण : चाँद cha~Md)
ं = M ( उदाहरण : अंत aMt)
ः = H ( उदाहरण : अतः वैसे कोलन भी लगा सकते है)
व्यंजन
क = k, ख = K,kh, ग = g, घ = G,gh, ङ = ~g
च = c,ch, छ = C,Ch, ज = j, झ = J,jh, ञ = ~j
ट = T, ठ = Th, ड = D, ढ = Dh, ण = N
त = t, थ = th, द = d, ध = dh, न = n, ऩ = nx
प = p, फ = P,ph, ब = b, भ = B,bh, म = m
य = y, र = r, ऱ = rx, ल = l, ळ = L, ऴ = Lx,
व = v,w, श = S,sh, ष = Sh, स = s, ह = h,~h
क्ष = kSha ( उदाहरण : rakShaNa – रक्षण )
त्र = tr ( उदाहरण त्रिमूर्ति : trimUrti
ज्ञ = j~j ( उदाहरण : ज्ञानी : j~jyani
विशेष अक्षर
ॐ = oum (उदाहर्ण : ॐ शांति ॐ )
~g = ङ
~j = ञ
~o = ऑ ( उदाहरण : ब्लॉग bl~og )
~~ = ~
~@ = @ ( वैसे आप चाहें तो भाषा बदलकर (F11) करके इनको टाइप कर सकते है।
~# = #
~$ = $
~& = &
~^ = ^
़ = x (nukta) (उदाहरण हक़ीक़त = hakxIkxat
नुक्ते के कई प्रयोग होते है, उर्दू के कई शब्दों मे नुक्ते लगते है। उदाहरण के लिए
क़ = kx —-> हक़ीक़त = hakxIkxat
ख़ = Kx —-> ख़ुश = Kxush
ग़ = gx —-> पैग़ाम = paigxAm
ज़ = z,jx —-> बाज़ार = bazAr(bajxAr)
ड़ = Dx —-> खिलाड़ी = KilADxI
ढ़ = Dhx —-> सीढ़ी = sIDhxI
फ़ = f,Px —> काफ़ी = kAfi(kAPxI)
य़ = Y,yx
अक्सर प्रयोग किए जाने वाले कठिन शब्द
संस्कृत = sNskRuit
प्राकृतिक = praakRutik
ज्ञानी = j~jyani
कहाँ = kahA~M
टर्मिनल = Tarminal
अंतर्राष्ट्रीय = aMtarrAShTrIya
प्रैस कॉन्फ्रेन्स = pres k~onPrens
सामर्थ्य = sAmarthya
इसके अतिरिक्त भी यदि आपको कुछ शब्दों मे दिक्कत आती है तो आप टिप्पणी के माध्यम से यहाँ लिख दीजिए, मै उनको भी इस पोस्ट मे समाहित करने की कोशिश करूंगा।
Leave a Reply to surinder kumar arora Cancel reply