यूनिवर्सल स्टूडियो : शानदार अनुभव

यूनिवर्सल स्टूडियो लॉस एंजिल्स वाकई में एक मजेदार जगह है। यहाँ आप हॉलीवुड की फेमस फिल्मों के सेट्स देख सकते हैं, और कई रोमांचक राइड्स का मज़ा ले सकते हैं। सबसे मस्त तो स्टूडियो टूर है, जहां आप फिल्मों के पीछे की दुनिया देख सकते हैं। “द विजार्डिंग वर्ल्ड ऑफ हैरी पॉटर” और “जुरासिक वर्ल्ड” जैसी राइड्स तो बच्चों और बड़ों, दोनों को बहुत पसंद आती हैं। लॉस एंजिल्स का यह थीम पार्क न सिर्फ मनोरंजन का अड्डा है, बल्कि हॉलीवुड की चमक-दमक और फिल्मों के जादू को भी हकीकत में दिखाता है। मैं जब भी वहां गया हूँ, अक्सर नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा होता है।

यूनिवर्सल स्टूडियो में इतना कुछ देखने को होता है कि बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। अगर कभी अमरीका जाना हो, तो लॉस एंजेलिस में इस स्टूडियो को जरूर देखियेगा।
फिर से कहना चाहूँगा, अपना रामोजी फिल्म सिटी स्टूडियो और मुंबई फिल्म सिटी भी विश्व स्तरीय है, उनके भी प्रोमोशन होने चाहिए।

घुमक्कड़ी का सफ़र यूँ ही जारी रहेगा, मेरे हमसफ़र बनने के लिए , मुझे फॉलो करना मत भूलिएगा।

Photo : USA 2016

#universalstudios #losangeles #travelwithjitendra #traveldiaries

Recent Posts

Social Media

Advertisement