ये भी खूब रही। अमरीकन संगीतकार डेव 2008 मे यूनाईटेड एयरलाइंस से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान इनका 3500 डालर का गिटार , एयरलाइंस के कर्मचारियों की लापरवाही से टूट गया। संगीतकार ने दावा किया, एयरलाइंस ने इसको ठुकरा दिया। लेकिन इस संगीतकार ने एयरलाइंस का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक वीडियो ही बना डाला और रातो रात मशहूर हो गया। विरोध करने का यह संगीत वाला तरीका अनूठा है। अब एयरलाइंस इनको हर्जाना देने का विचार बना रही है। आप भी देखिए ये वीडियो। क्या हम कभी ऐसे वीडियो भारत मे बना सकते है?
वीडियो सौजन्य : यूट्यूब
Leave a Reply to उन्मुक्त Cancel reply