तो भाईयों और शुकुल की बहनों, वादे के मुताबिक पेश है हफ़्ते के जुगाड़ लिंक।(शुकुल का पता शोएब के याद दिलाने पर जोड़ा गया)
- जुगाड़ी भाइयों के लिये एनीमेशन के लिंक, बिल्लू की खिड़की वालों के लिये बैकग्राउन्ड ग्राफिक्स और सीएसएस (CSS) की क्लास।और….. अबे क्या बच्चे की जान लोगे, फ़्री मे इतना काफ़ी नही है क्या।अब आगे पढो।
- रोमन मे लिखो उर्दू मे पाओ।उदाहरण ये रहा : ﺭﻭﻣﹷﻦ ﻣﻴﹻﻦ ﻟﹻﻜﻮ، ﺍﹸﺭﺩﹸ ﻣﻴﹻﻦ ﺍﹸﺗﮭﹽ
- खबरदार होशियार, दूसरे के माल को हथियाने वाले सावधान, अब तो हमे भी सोचना पड़ेगा भई।
- RFID ये शब्द बहुत सुनोगे, आओ जाने कि ये होता क्या है।
- खाते पीते लोगों के लिये अच्छा लिंक।सुन रहे हो ना काली बाबू।
- अपनी कामिक स्ट्रिप ऐसे बनाएं? लेकिन यार अभी हिन्दी नही चलती।ऐसे ही सैकड़ो जुगाड़ के लिये यहाँ देखे।
- फाइल का नाम बताओ, बाकी कच्चा चिट्ठा ये बता देगा।जो लोग बिल्लू के फ़ाइल एक्स्प्लोरर से दु:खी हो यहाँ देखें।
- बिल्लू और कच्चे चिट्ठे से याद आया, भाई लोगो ने तो बिल्लू के बारे मे सारी जानकारी यहाँ इकट्ठी कर रखी है, आपको अगर कुछ नया पता है तो आप भी डाल दो।
- क्या कहा? हिन्दी फिल्मों के आपको डायलाग नही अच्छे लगते। तो यार,यहाँ जाकर खुद लिख लो ना।
- तबियत नासाज़ है? अरे भई इत्ती सारे स्वास्थ्य वैबसाइटें कब काम आयेंगी।भारतीय साइटों मे आरोग्य और डा.एनडीटीवी है ना।अपना गूगलवा भी आ रहा है जल्द इस धन्धे में।
- गूगल पर याद आया, गूगल और बिल्लू दोनो अपनी ढुंढाई सर्विस (Search Engine) को और पैना कर रहे है।ना मानो तो इसे पढो।
- जाते जाते एक जबरदस्त लिंक, इस साइट पर हर उस साइट का रिव्यू है(लगभग 700 Reviews) जिसे आप प्रयोग करना चाहेंगे। है ना कमाल की चीज|
अच्छा आज के लिये इतना ही, बकिया अगले हफ़्ते।
Leave a Reply to पंकज बेंगानी Cancel reply