अभी कुछ दिन पहले किसी मित्र ने वर्डप्रेस के नए संस्करण मे टिप्पणियों के संपादन की समस्या के बारे मे पूछा था। क्योंकि टिप्पणियों के संपादन के लिए अलग से कोई बटन नही दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि नया वर्डप्रेस का एडमिन स्थल ज्यादा साफ़सुथरा दिखे। दरअसल वर्डप्रेस मे टिप्पणियों के संपादन का तरीका बहुत ही आसान है। आप टिप्पणियों के प्रबंधन मे जाइए, जहाँ आपको सभी टिप्पणियां दिखेंगी, वहाँ पर आप टिप्पणीकर्ता के नाम पर क्लिक करिए, तो आपको टिप्पणी संपादन के लिए खुल जाएगी, जहाँ पर मनमर्जी से टिप्पणी संपादन कर सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे वाला चित्र देखिए:
और टिप्पणी संपादित करने के लिए लाल घेरे मे टिप्पणी कर्ता के नाम को क्लिक करने के बाद ये खिड़की खुलेगी:
और इस तरह से आप आसानी से किसी भी टिप्पणी को संपादित कर सकते है। वर्डप्रेस सम्बंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए, आप मुझसे सम्पर्क कर सकते है।
Leave a Reply to RC Mishra Cancel reply