शुक्रवार(25th मार्च,2011) को लगभग शाम के चार बजे, सूर्य अभी चमक रहा था, कुवैत मे यकायक अंधेरा छा गया। इसका कारण था, धूल का बवंडर, जिसने पूरे शहर को अपने आगोश मे ले लिया। जो जहाँ था वहीं थम गया। शहर मे जनजीवन लगभग अस्त व्यस्त हो गया।
कुवैत एयरपोर्ट भी इससे अछूता नही रहा, इस बवंडर के कारण कई विमानों को अपना मार्ग बदलना पड़ा।
जिसने भी इस बवंडर को देखा उसे सूनामी की याद आ गयी। लीजिए आप भी देखिए इस बवंडर के कुछ फोटो और वीडियो:
ये रहे कुछ वीडियो:
Leave a Reply to kajal kumar Cancel reply