हम मे से कई लोग गीत संगीत के शौकीन है। कई तो स्थापित गायक भी है। मुझे बताने की जरुरत नही है, कईयों को हम ब्लॉग नाद पर सुन चुके है। क्या कभी आपने हिन्दी फिल्मी गीत ‘कराओके’ प्रयोग किया है? कुछ लोग जिन्होने कराओके का नाम नही सुना हो उनको बता देते है। जब भी कोई गीत रिकार्ड होता है तो उसमे दो ट्रैक होते है, एक संगीत का और दूसरा आवाज का। अक्सर गायक गायिकाए अपने लाइव प्रोग्राम में संगीत वाले ट्रैक को साथ लेकर चलते है और अपनी आवाज लाइव श्रोताओं को सुनाते है। इस बारे मे मै ज्यादा बड़ा जानकार नही हूँ यूनूस भाई इस पर ज्यादा प्रकाश डाल सकते है। कराओके ट्रैक मे संगीत तो होता है, लेकिन आवाज नही होती, जिससे लोग म्यूजिक के साथ साथ अपनी आवाज रिकार्ड कर सकते है। सुदूर पूर्व (Far East) मे कराओके बहुत पापुलर है। वहाँ हर संगीत के साथ साथ कराओके भी रिलीज होते है।
खैर तो जनाब हम बात कर रहे थे, कि हम लोगों मे से कई लोग गायिकी का शौंक रखते है। इन्टरनैट पर हिन्दी म्यूजिक के कराओके का कलैक्शन बहुत कम है, जो है वो भी पैसे देकर मिलता है। अभी मेरे को एक कम्यूनिटी का पता चला है जहाँ पर आप इस तरह का कलैक्शन पा सकते है। मेरी पसन्द का कराओके गीत ये रहा और हाँ यदि आप इसके बोल चाहते है तो वो भी यहाँ पर है (IE पर हिन्दी दिखेगी) तो फिर देर किस बात की है, हो जाइए शुरु। देखते है सबसे पहले कौन रिकार्ड करके लाता है।
तो फिर शुरु होती है खोज, चिट्ठाकार गायकों/गायिकाओं की…..
Jhonka Hawa Ka- Ka… |
Leave a Reply to pankaj bengani Cancel reply