भई बहुत दिनो से सोच रहा था, कि इस परेशानी के बारे मे लिखूंगा, लेकिन मौका ही नही मिल पा रहा था। आजकल (काफी समय से) मुझे एक परेशानी हो रही है, कापी पेस्ट की। ये अक्सर फायरफाक्स ज्यादा प्रयोग करने वालों को होती है। होता यूं है कि आप फायरफाक्स पर कोई टेक्स्ट कापी कर (Cntrl+C) करते हो और आप सोचते हो कि जनाब ये तो क्लिपबोर्ड मे चला गया, लेकिन मजा तब आता है जब आप इसको दूसरी जगह पेस्ट (Cntrl+V ) करते हो, सोचते हो कि जो आपने क्लिपबोर्ड मे कापी किया था, वही आएगा, लेकिन वो नही आता, बल्कि उसके पहले वाला टपक पड़ता है। ऐसा क्यों होता है, या तो ये फायरफाक्स की प्रोबलम है, या कुछ और। लेकिन परेशानी बहुत है। गर्लफ़्रेन्ड को लिंक देने होते है, वो बीबी के चैट वाले चैटबाक्स मे चले गए, तो लेने के देने पड़ जाएंगे। कोई हल सूझाओ भाई (बीबी/गर्लफ़्रेन्ड का नही, फायरफाक्स की परेशानी का।) लाइने खुली है, टिप्पणी चालू, चलो भाई शुरु हो जाओ।
Recent Posts
- तकनीक से यारी, भविष्य की तैयारी
- ज़िंदगी की आपाधापी? छोड़ो! ये नदी सिखाएगी सुकून का असली मतलब!
- कानपुर की गूंज दुनिया भर में
dubai Ladakh travel अतीत की यादें अनुगूँज अर्थ चर्चा आपबीती कांग्रेस क्रिकेट चर्चा गपशप जुगाड़ी लिंक।Cool Links टिल्लू ट्रैवल तकनीकी दुबई देश दुनिया नैट मटरगश्ती पूँजी बाजार फिल्म समीक्षा फिल्मी गपशप बचपन बीजेपी ब्लॉग ज्ञान ब्लॉगिंग का इतिहास भारत भारत यात्रा मिर्जा पुराण मिर्जा साहब मोहल्ला पुराण मौज मस्ती यात्रा यात्रा विवरण राजनीतिक चर्चा विविध विविध शेयर बाजार शेरो शायरी संगीत चर्चा सम सामयिक सूचना हमारे त्योहार हास्य व्यंग्य हास्य व्यंग्य हिन्दी हिन्दी ब्लॉगिंग
Social Media
Advertisement









7 responses to “अजीब परेशानी, कापी पेस्ट की”
काहे को फ़ायर वायर यूज़ करते हैं…कूल बनिये आइ. ई. यूज़ कीजिये 😀
Sir, Opera try kar ke dekhiye. Bas Blogger ka composer nahi chalta hai, bakee sab mein first class. Aap to waise bhi wordpress pe hain.
यह समस्या तो हमारे साथ कई बार आई है. हमने सोचा कि हम ही मन्द मति हैं, हमारा माउस पुराना हो गया है और हमारी सुनता नहीं, या कम्प्यूटर ही है जो खिलवाड़ करता है. यह नहीं मालूम था कि फॉयरफॉक्स का खेल है.
धन्यवाद – समाधान बताने का नहीं; समस्या की जड़ बताने का.
आइ. ई. का समर्थन करता हूँ.
फायरफोक्स सही है मगर जहाँ सही है वहाँ ही उपयोग में लें.
बाकि तकनीकि जानकारी अपने को कम ही है.
ctrl + C तथा ctrl + V के बजाए माऊस के राईट क्लिकका प्रयोग किजिए
सब साफ्टवेयर आधारित हल बतायेंगे हम हार्डकोर हल बताते हैं। बीबी और माशूका के साथ एक साथ चैट ही मत करो। या तो बीबी को साथ बैठा कर माशूका से चैट करो या माशूका को साथ बैठाकर बीबी से। ctrl + C तथा ctrl + V का चक्कर ही खल्लास!
ये दिक्कत तो हमें भी रही है यार (बीबी/प्रेमिका वाली नहीं फायरफॉक्स वाली) इसलिए राइट क्लिक करके कॉपी करना चाहिए। 🙂