
चित्र साभार : डिग्रीटिंग्स डाट काम
हिन्दी चिट्ठाकारो और उनके परिवार को मेरा पन्ना की तरफ़ से होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आइए इस होली मे पिछले सारे गिले शिकवे भूलकर, फिर से इन्टरनैट पर हिन्दी को आगे बढाने मे सहयोग करें।
होली मनाइए, जी भर के गुलाल खेलिए। बच्चों का विशेष ध्यान रखिए। ध्यान रहे, किसी को गुलाल तो लगाए, लेकिन उसका चेहरा गुस्से से लाल ना हो। प्यार मोहब्बत से रंगो का त्योहार मनाइए, खूब गुझिया, नमकीन और मिठाई खाइए। (हमारे हिस्से के मत खाना, वरना……) और हाँ भौजी ( महिला ब्लॉगर अपने पति को पढे) को हमारी तरफ़ से गुलाल लगा देना। (कुंवारे लोग अपनी गर्ल/ब्वाय फ़्रेन्ड को)
जब होली खेल कर थक जाएं तो हमारे होली पर लिखे पुराने लेखों को पढिएगा । होली के सम्बंध मे मेरे पिछले लेख यहाँ पर देखिए :
- ऐसी रही हमारी होली
- होली के रुप अनेक : भाग एक
- होली के रुप अनेक : भाग दो
- होली की शुभकामनाएं
- फाल्गुन आयो रे : भाग एक
- फाल्गुन आयो रे : भाग दो
- आप सभी को होली मुबारक
हम तो आज ही (शुक्रवार को) होली खेलने जा रहे है, लौट कर वहाँ का हाल बताएंगे।
Leave a Reply