गूगल सम्बंधित ख़बरें और अफ़वाहे

गूगल एक ऐसी कम्पनी है जो अपनी रणनीति बहुत छिपाकर रखती है, और अचानक अपना प्रोडक्ट/सर्विस सबसे सामने लाकर प्रतिद्वन्दियों को चौंका देती है। इसलिये ब्लॉगिंग करने वाले गूगल की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते है। पेश है गूगल से सम्बंधित कुछ ख़बरें।

गूगग कम्पनी के बन्दों द्वारा लिखे गये, इन रिसर्च पेपर पर नजर डालिये। काफ़ी अच्छा कलैक्शन है।

इसके अलावा यहाँ भी देखिये।
गूगल बेस (हालांकि गूगल इस पर अपनी सफ़ाई भी दी है, लेकिन लोगों ने तो फ़ोटो भी ढूंढ निकाले है, आप भी देखिये)
गूगल परचेजेज (बिना कोई गलती दिखाए हुए, ये आपको सीधे सीधे गूगल एकाउन्ट के पेज पर ले जाता है)
गूगल कलैन्डर (ये आपको सीधे सीधे गूगल सर्च पर रिडायरेक्ट कर देता है)
( ये दोनो साइट अभी कुछ नही दिखा रही है, लेकिन लगता है बेस पर टेस्टिंग शुरु हो चुकी है, जल्द ही कुछ नया गूगल धमाका होने ही वाला है।)
गूगल ने इतने सारे डोमेन रजिस्टर कियें है, अब ये सच है या झूठ राम जाने।

गूगल प्रिन्ट का बेटा वर्जन आ गया है, एक नज़र डालिये।

गूगल से सम्बधित ख़बरों की अफ़वाहों का बाजार गर्म है।

One response to “गूगल सम्बंधित ख़बरें और अफ़वाहे”

  1. रमण कौल Avatar

    गूगल कैलंडर का तो बेसब्री से इन्तज़ार है। याहू का कैलेंडर था ही, MSN-hotmail ने भी अपना कैलेंडर मुफ्त कर दिया है। जीमेल के साथ कैलेंडर आ जाने से याहू और हॉटमेल को भारी धक्का लगेगा। गूगल बुक्स का प्रॉजेक्ट भी काफी विवाद का विषय बना हुआ है।

Recent Posts

Social Media

Advertisement