साप्ताहिक जुगाड़ी लिंक – 9 और 10


jugad
ग्राफिक्स सौजन्य से :मास्साब

सभी दोस्तों से माफी चाहूंगा कि पिछली बार के लिंक नही लिख सका।दरअसल कुछ आफिस के कामों मे ऐसा उलझा कि वक्त ही नही निकाल पा रहा था, हालांकि अभी भी वही हाल है,लेकिन धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा। तो जनाब पेश है इस बार के जुगाड़ी लिंक:

  1. गूगल बाबा लेकर आये हैं गूगल ट्रेन्ड और हाँ डेस्कटाप का भी नया वर्जन लाए हैं।इसे भी देखें।
  2. फोटोग्राफ़ी करने वालो के लिये कुछ गुर और कुछ यहाँ भी।
  3. जो भाई लोग डिजीटल कैमरा खरीदने जा रहे है, वे इसे जरुर पढे और इस साइट पर रिव्यू पढना मत भूलें।
  4. इन्टरनैट पर अपना डाटाबेस बनाएं और उसे शेयर करें।
  5. पीएचपी वालों के लिये पीएचपी फ़्रेमवर्क का तुलनात्मक अध्ययन (वाया अमित जुगाड़ु)। पीएचपी वाले ये वीडिओ जरुर देखें।
  6. बिल्लू की खिड़कियां प्रयोग करने वालो के लिये कुछ अच्छी टिप्स। आफिस वाले भी निराश ना हो यहाँ देखें।
  7. नयी नौकरी करने जा रहे हो। तो भैया मोलभाव कर लेना।सहायता यहाँ रही।
  8. नयी जुगाड़ू कारें, आपको कौन सी पसन्द है?
  9. मै अक्सर तीन चीजे भूल जाता हूँ, नाम, चेहरे और तीसरा? भूल गया। कंही आप भी तो ऐसे नही है।हाँ तो फिर सीखिये यहाँ पर ।
  10. अपने हिसाब से गूगल का लोगो बनाएं।इसे भी जरुर देखें।
  11. ग्राफिक साफ़्टवेयर जिम्प प्रयोग करने वालों के लिये कुछ ट्यूटोरियल्स ।और हाँ मास्साब घास बनाने के लिये यहाँ देखिए।
  12. गूगल का कलैन्डर प्रयोग करने वाले यहाँ और यहाँ देखें।
  13. ये भी सही है।इसका भी जवाब नही।कामिक्स बनाने का एक और जुगाड़
  14. घर पर होम थिएटर लगा रहे है, इसे जरुर पढिएगा।
  15. अब गूगलवा अंग्रेजी से अरबी और उल्टा भी ट्रान्सलेशन करने लगा है।
  16. खेल खेल मे सीखो।
  17. सीएसएस(CSS) वाले यहाँ और यहाँ पर देखें।
  18. कुछ अच्छे वैब डिजाइन।
  19. काम करते करते थक गये है, इसे ट्राई करिये ना।
  20. एक्सेल मे ही ग्राफिक्स कैसे बनाएं?
  21. और अब चलते चलते, एक चीनी बन्दे ने इबे पर जैट फ़ाइटर खरीदा, ये खबर तो पुरानी हो गयी, लेकिन अब वो अपने पैसे वापस चाहता है क्यो? पढिए।पत्रिकाओं का शौंक है, लिस्ट ये रही। और हाँ अगर आप चाहे तो मुझे आम भेज सकते है(अमरीका वाले टीपते रह जायेंगे।)

5 responses to “साप्ताहिक जुगाड़ी लिंक – 9 और 10”

  1. राम चन्द्र मिश्र Avatar

    जीतू भाई, बाकी का तो पता नही, लेकिन ये आम वाली लिन्क मुझे बहुत काम की लगी, मै तो पिछले हफ़्ते ढूंढ के थक गया था।
    आपको तो फ़ुरसतिया जी भेज देन्गे 🙂
    मुझे तो खुद ही खरीदना पडेगा।
    जय राम जी की।

  2. समीर लाल Avatar

    ६ और ९ कडियां बहुत उपयोगी लगी. धन्यवाद.

  3. e-shadow Avatar

    बहुत उपयोगी जानकारियों का खजाना है, धन्‍यवाद

  4. Amit Gupta Avatar

    हाँ, इस बार के जुगाड़ भी बढ़िया हैं, कोई नकारत्मक टिप्पणी नहीं मेरी ओर से। 🙂

    और जो लोग “बिल्लु की खिड़कियाँ” प्रयोग करते हैं, वो लोग कुछ आवश्यक जुगाड़ देखें(मैंने ही लिस्ट बनाई है) अपने प्यारे कंप्यूटर और बिल्लु दी खिड़कियाँ वास्ते। 😉

  5. रजनीश मंगला Avatar

    जीतू भाया, कहां से ढूंढते हो इतना कुछ। बढिया जानकारी है। लेकिन अभी इनमें से कुछ भी अमल में लाने में असमर्थ हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *