विदेशियों के साथ दुर्व्यव्हार

 

अब क्या बताएं,  आजकल इत्ती भयंकर सर्दी मे भी कुछ लोगों को गर्मी ज्यादा चढ गयी दिख्खे है। तभी तो ऐसी ऐसी हरकते हो रही है। हमे तो लगता है कि है विदेशियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और अभद्रता का सीजन सा चल रहा है। अभी पिछले दिनो पुष्कर मे एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार की कोशिश की गयी थी। उसके बाद गोवा मे एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार हुआ, केरल मे भी कुछ छेड़छाड़ के मामले सामने आए है। अब सबसे लेटेस्ट कड़ी मे पुष्कर है, जहाँ पर होटल के मालिक ने एक स्विस महिला के साथ बलात्कार किया। हमे ये चीज नही समझ मे आता कि तीर्थनगरी पुष्कर मे सभी बलात्कारी बसते है क्या? यहाँ पर इस तरह का यह तीसरा मामला है। प्रत्येक मामले मे विदेशी पर्यटक ही पीड़ित रहे है।

 

चित्र साभार : पराग सांखे फ़्लिकर से

भारत मे विदेशो से आने वाले ज्यादातार पर्यटक राजस्थान की यात्रा जरुर करते है। राजस्थान जाकर, पुष्कर ना जाएं, ऐसा तो सम्भव ही नही है। पुष्कर सदैव से ही पर्यटकों को अपनी ओर खींचता रहा है, कई विदेसी पर्यटक जिनमे इज्राइयली और पश्चिमी देशों के पर्यटक,  तो यहाँ पर महीनो आकर रहते है। यदि यही हाल रहा तो विदेशी पर्यटक पुष्कर आना छोड़ देंगे। देश को पर्यटन से अच्छी खासी विदेशी मुद्रा की आमदनी होती है, पर्यटन विभाग इस ओर ध्यान दे, अन्यथा पर्यटकों मे यदि दहशत फैल गयी, तो सरकार को एक और कमाई के साधन से हाथ धोना पड़ेगा। वसुंधरा जी, आप सुन रही है ना?

ताजा जानकारी के अनुसार होटल मालिक को पकड़ लिया गया है और उस पर मुकदमा दायर कर दिया गया है। लेकिन ऐसे मुकदमे फास्टट्रैक कोर्ट मे चलने चाहिए और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

 

2 responses to “विदेशियों के साथ दुर्व्यव्हार”

  1. sanjay bengani Avatar

    यह सभ्यता संस्कृति का ढोल पिटने वाले देश में होता है. शर्म आती है कभी कभी.

  2. mamta Avatar

    आजकल तो ये सब जैसे आम सा होता जा रहा है क्यूंकि किसी को भी कानून का डर जो नही है।

Recent Posts

Social Media

Advertisement