ब्लॉगिंग का दुश्मन : ट्विटर?

कितने हसीन थे वो दिन, जब भाई अपनी खुजली मिटाने के लिए लम्बे लम्बे ब्लॉग लिखा करते, तुरत फुरत उसे पब्लिश करते, फिर चैट पर बैठकर, हर दूसरे बन्दे को लिंक टिकाते। बात यहीं तक सीमित नही रहती, बल्कि लिंक टिकाने के एक घंटे बाद चैट पर तगादा करते, कि पोस्ट समझ मे आई? (असली मतलब था, अबे कमेंट तो कर)।

अब पाठक सोचते है, एक तो जबरन पढवाए है, फिर जबरन टिप्पणी करवा रहे है, ये तो वही बात हुई कि पहले भाई-कम-शायर ने कट्टा(रिवाल्वर) लगाकर शेर सुनाए फिर वाह! वाह! ना कहने पर धमकाया। इसी टिप्पणी के तगादे के चक्कर मे, ब्लॉगर्स के दोस्तो यारों ने चैट पर नज़र आना ही कम कर दिया है। खैर पाठक क्या जाने, एक ब्लॉगर ही टिप्पणी के महत्व को जानता है।

लेकिन अब कहाँ रहे वो दिन। अब तो सभी ब्लॉगर दुनिया की भीड़ मे खो गए है लगता है। इनको ब्लॉगिंग से दूर करने मे ट्विटर का भी भरपूर हाथ है। ट्विटर के बारे मे आप सभी जानते ही है। नही जानते तो ये वाला लेख झेलिए। ट्विटर की महिमा अपरम्पार है। इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म का प्रयोग लोग बाग अपना स्टेटस बताने मे किया करते थे।

स्टेटस बताना तो ट्विटर का सिर्फ़ एक प्रयोग था, असल ब्लॉगर्स को लम्बी लम्बी पोस्ट छोटी छोटी (140 अक्षर अंग्रेजी के) वाली पोस्ट पर उतारना था। लगभग वही मामला था, जैसे इमेल आने से चिट्ठी पत्री गायब सी हो गयी है। ऊपर से एसएमएस आने के बाद तो लगता है इमेल के दिन भी गिने चुने है। खैर हम बात कर रहे थे ट्विटर की। ट्विटर की महिमा अपरम्पार है, ट्विटर ने बड़े बड़े गुल खिलाए है। बड़े बड़े तानाशाहों के तख्ता पलट करवा दिए है। अब ट्विटर पर एक और इल्जाम लगा है, ब्लॉगिंग बन्द करवाने का। एक स्टडी एक अनुसार ट्विटर पर लिखने वाले काफी लोगों ब्लॉगिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिन्होने अलविदा नही कहा है, उन लोगों ने ब्लॉगिंग काफी कम कर दी है। अब दूसरों की बात क्या करें, हम खुद इसकी एक ताजा मिसाल है। पिछले दो सालों से ब्लॉगिंग इतनी कम कर दी है कि पूछो मत। बहाने तो हम कई गिना सकते है, लेकिन सच पूछो तो ट्विटर पर चहकना इतना सहज है, झट से दिल की बात कह दो, ब्लॉगिंग मे थोड़ी प्रस्तावना, ढेर सारा मसाला और थोड़ा उपसंहार करना पड़ता है। अब भई जहाँ सहजता होगी वहाँ दुनिया भागेगी ही। लेकिन मै नही मानता कि ब्लॉगिंग कभी मरेगी। अभी ब्लॉगिंग को काफी नयी ऊचाईयां हासिल करनी है।

आप क्या सोचते है इस बारे में?

16 responses to “ब्लॉगिंग का दुश्मन : ट्विटर?”

  1. rashmi ravija Avatar

    कुछ लोग ब्लॉग्गिंग छोड़ ट्विटर की राह अपना रहे हैं…और कुछ ट्विटर और फेसबुक से ब्लॉग्गिंग में आ रहे हैं….यह सिलसिला तो चलता रहेगा.

  2. प्रवीण पाण्डेय Avatar
    प्रवीण पाण्डेय

    ट्विटर नहीं टिक पायेगा ब्लॉग के सामने।

  3. arvind mishra Avatar
    arvind mishra

    ट्विटर के साथ फेसबुक काहें नहीं जोड़े ? अभी तो फिलहाल बात आपकी आंशिक सच है आगे का खुदा जाने …

  4. Neeraj Avatar
    Neeraj

    Bahut saarthak baat kahi hai. Mera bhi wahi haal hai. Twitter ka apna anand hai. Blogging ke liye samay ka abhaav ek aasaan bahana hai mera.

  5. अनूप शुक्ल Avatar

    ट्विटर पर जो कहा जाता है वह ब्लॉग पर लिखा जा सकता है लेकिन ब्लॉग पर जो लिखा जाता है वह सब कुछ ट्विटर पर नहीं आ सकता ! ब्लाग रहेगा भाई! ब्लागर भी रहेंगे। 🙂

  6. Suresh Chiplunkar Avatar

    हमें तो पता नहीं इस बारे में… ट्विटियाए नहीं कभी हम…
    हाँ ब्लॉग जरुर ठेल रहे हैं लगातार 4 साल से बिला नागा… कोई पढ़े चाहे ना पढ़े…
    फ़ेसबुक पर भी कभीकभार झाँक आते हैं कि क्या हो रहा है, बाकी तो अपना धंधा भला और अपना ब्लॉग भला…

  7. दिनेशराय द्विवेदी Avatar

    ब्लाग तो रहेंगे, जैसे किताबें रहेंगी, अखबार रहेंगे।

  8. सतीश चन्द्र सत्यार्थी Avatar

    ट्विटर ब्लोगिंग का विकल्प नहीं हो सकता.. न ही ब्लोगिंग ट्विटर का.. दोनों अलग अलग विधाएं हैं.. ट्वीट्स का तात्कालिक महत्व है.. शायद ही कोइ किसी एक महीने पुराने ट्वीट्स को देखता होगा.. पर हम कभी-कभी ४-५ साल पुरानी ब्लोग पोस्टों से भी जा टकराते हैं और कभी खोजते हुए भी पहुँचते हैं…

  9. नीरज दीवान Avatar
    नीरज दीवान

    ट्वेंटी ट्वेंटी का ज़माना है.. फटाफट

  10. rajeev verma Avatar

    Bhai twitter apni jagah hai qur blogging apni.Kisi ko dusre se darne ki jaroorat nahi hai.

  11. ePandit Avatar

    हाँ ये सच है कि ट्विटर ने ब्लॉगिंग कम करवा दी है। पहले हर नये विचार या उत्साहजनक समाचार पर ब्लॉग लिख डालते थे, जब तक लिखते नहीं थे खुजली शाँत नहीं होती थी। अब सोचते हैं कि डिटेल से बाद में लिखेंगे अभी ट्विटर पर ही दो लाइन ठोक देते हैं। खुजली शाँत हो जाती है और ब्लॉग-पोस्ट लिखना ठण्डे बस्ते में चला जाता है।

    हाँ ये बात अवश्य है कि ब्लॉग पोस्ट का अपना महत्व है और ट्विटर उसे रिप्लेस नहीं कर सकता।

  12. manoj Avatar

    shankar bhafwan ki jai ho
    my name is manoj I start google adsenses work on my blog please help me
    mera blog – easymakemoney4u.blogspot.com
    fasebook Id raomanoj85@gmail.com
    Gmail Id – raomanoj85@gmail.com
    skype Id – raomanoj85
    Please help me

  13. चंदन कुमार मिश्र Avatar

    ब्लॉग तो रहेंगे वाले मत से सहमति है फिलहाल। ट्वीटर और ऐसे फालतू के दुष्प्रयोगों का समय अधिक नहीं होगा शायद। एक आएगा और दूसरा जाएगा लेकिन ब्लॉग जगत में इस रफ़्तार से ऐसा नहीं होगा।

  14. चंदन कुमार मिश्र Avatar

    ‘एक स्टडी एक अनुसार’ या ‘एक स्टडी के अनुसार’?

  15. jadeja pradeep sinh r Avatar
    jadeja pradeep sinh r

    i start on hindi script writing but not idea but just help on topic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *