बन्द दरवाजे खुल गये…

अभी पिछले दिनो टीवी पर रामपाल यादव को एक विज्ञापन मे ये गाना गाते हुए देख रहा था..

खुल गये खुल गये खुल गये रे
बन्द दरवाजे खुल गये…

अरे नही भाई मै रामपाल यादव की तरह कोई चूरण/इसबगोल वगैरहा नही बेचने जा रहा, मै तो आपको बस इतना बताना चाहता था कि वर्डप्रेस डाट काम के दरवाजे अब सभी के लिये खोल दिये गये है। मतलब कि अब कोई भी अपना ब्लाग वहाँ पर जाकर बना सकत है, फ़्री…हाँ भई फ़्री….लिख के दूँ क्या? यकीन नही आता तो खुद जाकर देख लो...
तो फ़िर कब बना रहे है अपना नया ब्लॉग?

लगे हाथों एक खुश खबरी मेरी तरफ़ से भी सुन लीजिये…वर्डप्रेस अपना नया वर्जन २.० जल्द ही लाने वाला है, मैने इसे अपने सर्वर पर लगाय है इसको आप यहाँ देख सकते है। इसमे काफ़ी नये फ़ीचर्स है, जैसे ब्लॉगर से पोस्ट इम्पोर्ट,नया इन्टरफ़ेस,लिखने का लिये WYSIWYG एडीटर। बस रजिस्टर कीजिये और शुरु हो जाइये। ध्यान रखियेगा ये सिर्फ़ टेस्टिंग साइट है, आपका ब्लॉग एक दो महीने बाद हटा दिया जायेगा।

One response to “बन्द दरवाजे खुल गये…”

  1. Anunad Singh Avatar
    Anunad Singh

    ब्लागर द्वारा सताये लोगों के लिये यह विशेष रूप से उपयोगी होगा |

Recent Posts

Social Media

Advertisement