नंगा पर्वत पर

अरे नही भाई, मै किसी यात्रा की कहानी नही कह रहा। दरअसल हुआ यूं कि माउन्ट एवरेस्ट पर एक शेरपा चढ गया। आप कहेंगे इसमे कौन सी नयी बात है, नही भाई, सचमुच मे है। वो शेरपा, जिसका नाम लाकपा थारके शेरपा है, माउन्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचकर उसे ना जाने क्या सनक सूझी कि उसने अपने कपड़े उतार दिए और नंगा होकर एवरेस्ट की चोटी पर चढ गया।लेकिन वहाँ का तापमान पता है आपको माइनस चालीस डिग्री (-40 Degree Celsius), आ गयी ना झुरझुरी?अब आप सोचिए कि ये शेरपा बिना कपड़ों के वहाँ कैसे खड़ा हुआ होगा। इसे कहते है नंगा पर्वत पर। अब समझ मे आया पोस्ट का टाइटिल ?

बाकी कुछ हो ना हो इस शेरपा का गिनीज बुक्स और बिलीव इट ऑर नाट मे पक्का आएगा। लेकिन इसको तो शाबासी मिलनी चाहिए थी है ना? कतई नही, पश्चिमी मीडिया भले इसे तमगे दे, लेकिन तिब्बती लोग डन्डा लेकर इसको ढूंढ रहे है, काहे? अरे यार! ये लोग एवरेस्ट की पूजा करते है, कोई पूजा मे नंगा पहुँचे,ऐसा कैसे हो सकता है।अब देखें शेरपा कहाँ जाता है?आपके इलाके मे कोई नंगा नेपाली घूमता मिले तो उससे पता कर लेना, कंही ये वही बहादुर तो नही?

9 responses to “नंगा पर्वत पर”

  1. kumar Avatar

    meri to hasin choot gai sara episode padh ke

  2. अनूप शुक्ला Avatar

    अरे इस बात की तारीफ करो कि वो सबसे पवित्र रूप में बिना किसी मिलावट के भगवान के नजदीक खड़ा था।

  3. Manish Avatar

    वही सोच रहा था कुवैत में गर्मी तो बहुत होगी पर ऐसा भी क्या था कि जीतू जी को इन हालातों से गुजरना पड़ा ! गनीमत है शेरपा निकला 🙂

  4. रवि Avatar

    यह तो वैसा ही हुआ जैसे हुसैन को हिन्दू लोग गाली देते हैं कि वह भगवान को बिना कपड़ों के पेंट करता है.

    रवि वर्मा से पहले भगवान ने तो कपड़े पहने ही नहीं थे. प्राचीन मूर्तियाँ उदाहरण हैं.

  5. Amit Gupta Avatar

    वही सोच रहा था कुवैत में गर्मी तो बहुत होगी पर ऐसा भी क्या था कि जीतू जी को इन हालातों से गुजरना पड़ा ! गनीमत है शेरपा निकला

    हा हा हा!! 😀

  6. SHUAIB Avatar

    यहां गर्मी इतनी है कि हर कोई शेरपा बन्ना चाहता है 😉

  7. नीरज दीवान Avatar
    नीरज दीवान

    धार्मिक आस्थाओं पर चोट तो पहुंचाई है इस शेरपे ने लेकिन मैं यह सोच रहा हूं कि आस-पास में कोई थी क्या.. या नहीं तो फिर इसको नंगा होने की क्यों सूझी. शेमलेस शेरपा.. बेसरम कहीं का. ये ज़रूर न्यूडिटी क्लब का मेम्बर होगा.

  8. e-shadow Avatar

    हा हा हा, मजेदार है

  9. niranjan Avatar
    niranjan

    jeetu ji mahar bhi dil hichkole le riya hai oo mount everest pe jaane ko . to mahar number kab aayege: ek gujrati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *