थीम रेस्टोरेन्ट

अब बताइये, लोग हमारे आइडिया ही चुरा लेते है. ये भी कोई बात हुई. ना जाने कब से मन मे तमन्ना था कि एक थीम रेस्टोरेन्ट खोले, लेकिन भाई लोग है कि दिल की बात पढ लेते है और दन्न से खोल दिया रेस्टोरेन्ट.

न्यूयार्क मे एक भारतीय ने कामसूत्र की लोकप्रियता को भुनाने के लिये कामसूत्र थीम पर एक रेस्टोरेन्ट खोल दिया है. रेस्टोरेन्ट के अन्दर घुसते ही लगता है कि आप किसी कामसूत्र की प्रदर्शनी मे आ गये हो.रंगीन माहौल, हल्की रोशनी और वातावरण मे फैली भीनी भीनी सुगन्ध.यहाँ पर आने वालों की प्राइवेसी का भरपूर ख्याल रखा गया है. जो कुछ कमी थी वो खूबसूरत वेट्रेस के पहनावे और इठलाने वाले जलवो ने पूरी कर दी है.

एक बात का ख्याल रखा गया है कि यहाँ पर आने वालों की उम्र इक्कीस साल से ज्यादा होनी चाहिये और जेब काफी भरी होनी चाहिये.यदि आपको न्यूयार्क जाने का मौका मिले तो यहाँ जाना मत भूलियेगा.

ज्यादा जानकारी के लिये यहाँ देखे

5 responses to “थीम रेस्टोरेन्ट”

  1. रमण कौल Avatar

    जीतू भाई, आइडिया चुराया तो क्या हुआ, कापीराइट तो नहीं किया। उन्होंने न्यूयार्क में खोला है आप कुवैत में खोल लीजिए।

  2. जीतू Avatar

    बाउ, अगर कुवैत मे ऐसी थीम पर खोल लिया तो, जानते हो क्या होगा?
    बकौल मिर्जा “धोती खुल जायेगी, ऐसी GPL पड़ेगी कि ……..”

  3. ¤¤ परचा पढा और साथ ही जीतेन्द्रजी का काम-सूत्र बार वाला आईडिया चोरी हो जठ[…]

  4. clarks shoes

    clarks shoes

  5. eurax

    eurax

Recent Posts

Social Media

Advertisement