कुछ अच्छे लिंक

कुछ अच्छे लिंक मिले है, इसलिये आप सभी से शेयर कर रहा हूँ।

वर्ग पहेली का जमाना चला गया आजकल तो सभी अखबार सुडोकु (SuDoku) छापते है, ये वर्ग पहेली का भाई ही है, लेकिन यहाँ 9×9 या 3×3 के खानो मे नम्बर होते है और आपको १ से लेकर ९ तक के नम्बर लगाने होते है। अब आप इसे आनलाइन भी खेल सकते है। यहाँ देखिये।

कभी किसी को बात समझानी हो या आनलाइन कुछ बना कर दिखाना है, तो परेशान मत होइये, वाइटबोर्ड प्रयोग करिये। इसके ज्यादा प्रयोग यहाँ देखिये।तो शुरु हो जाइये वाइटबोर्ड पर

आपको कार्टून का शौंक है, तो आइये ना कार्टून बैंक मे, दुनिया भर के कार्टून एक ही जगह पर । लेकिन ठहरिये भैया यहाँ पैसे लगेंगे।

आजकल जहाँ देखो वहाँ वैब २.० की चर्चा हो रही है, लेकिन आखिर ये है क्या? यहाँ पता कीजिये।

अब थोड़ा मनोरंजन भी हो जाय, कुछ शैतानी और मस्ती भरे वीडियो देखकर।

Recent Posts

Social Media

Advertisement