क्या आपने कभी वैब पर हिन्दी ढूंढी है, यकीं मानिए वैब पर हिन्दी साइट ढूंढने मे बहुत मजा आता है, आइये आप भी मजा लीजिये:
- परिधान बनाने वाली कम्पनी लाकोस्टे की साइट 28 भाषाओं मे है, हिन्दी भी इसमे शामिल है यहाँ देखिए।
- परशियन ट्रान्सलेटर की हिन्दी साइट ।
- इजराइली संगीत की साइट हिन्दी में, ग्राहक है क्या इसके?
- ब्रिटेन से डेविड ब्राउन हिन्दी मे नमस्ते कर रहे हैं।
- अपने डैनियल पाइप (क्या नाम है?) भी हिन्दी मे लिखते है, पढिये यहाँ ।
- मुंशी प्रेमचन्द भी वैब पर मौजूद है।
- फादर कामिल बुल्के क्यों पीछे रहें।(वैसे ये है कौन?)
- हिन्दिका : बहुत दिनो बाद दिखी, लिंक भूल गया था।
- प्रयास : हिन्दी में (अमां तो ठीक से करो ना, आधा अधूरा काहे कर रहे हो)
- दाँतो की सुरक्षा, अब हिन्दी मे भी समझो।
- अब लो हनीवैल के प्रेशर सेन्सर्स और प्रेशर ट्रांस्ड्यूसर्स, झेलो।
- रंगायन अगाशी, अच्छे चित्र है।
- गीता प्रेस गोरखपुर, बचपन में बहुत किताबें पढी है इसकी।मजबूरी थी, चाचाजी, रोज रात को किताब मे पढी कहानियां सुनते थे, मेरे से।
- ए ल्लो, मैपोरामा भी हिन्दी मे है।
- ये डा.राम चौधरी भी लिख तो हिन्दी की समस्या पर रहे है, लेकिन फ़ोन्ट सुषा पर ही लिखे है, कित्ते लोग पढ सकेंगे?
- फ़्रीक की मौत से ठन गयी।(यहाँ बहुत खतरा दिख्खे है मन्ने, निकल लो…)
- ये लो हिन्दी फ़िल्मी गीतों के बोल भी है अक्षरमाला की गीत पुस्तिका और गीतायन पर।
- आइये अनुराधा कुलकर्णी से शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सीखें।
- हिन्दी मे चुटकुले पढिए
- चलते चलते :ये लो, एक्टर राइटर डायरेक्टर सब कुछ यही है, पूरी कहानी पढो इनकी, मेरे विचार से साइट डिजाइनर भी ये खुद है, या इनके जैसा ही कोई है। और विजिटर? वो भी शायद ये अकेले ही होंगे इस साइट पर।हिन्दी भी बहुत दुखी लिखी है, उदाहरण:लीखीते,बीझनीश,परीणाम,शंसोधन…..ना ना…..अब नही झेला जाता, आप खुद ही पढिए।
आपको भी कोई साइट दिखे तो बताइये हम सबको, तड़का लगाकर।
Leave a Reply