मुम्बई बम धमाको के बाद, आतंकवादियों को ढूंढ सकने मे नाकाम, भारत सरकार ने नागरिक सुरक्षा के नाम पर जिस तरह ब्लॉगरों की साइटों को प्रतिबन्धित किया है वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अलोकतान्त्रिक और संविधान विरोधी है। इसकी जितनी निन्दा की जाए कम है। विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र मे ऐसी घटना का होना शर्मनाक है। मै हिन्दी ब्लॉगरों की ओर से भारत सरकार से अपील करता हूँ कि अपना यह अलोकतान्त्रिक रवैया छोड़े। लोकतन्त्र मे आप किसी से अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का हक नही छीन सकते।
मै सभी चिट्ठाकारों से कहना चाहूँगा कि अपनी अपनी आवाज अपने ब्लॉग के माध्यम से बुलन्द करें। यदि आप अपने ब्लॉग तक नही पहुँच पा रहे है तो परिचर्चा मे भाग लेकर अपने विचार व्यक्त करिए।
नोट: इस ब्लॉग के बाकी के लिखे नीचे जारी है।
Leave a Reply