अब हाजिर हो रहा है गूगल हैल्थ

 

लीजिए जनाब, अब गूगल वाले आपके लिए ला रहे है, गूगल हैल्थ यानि कि गूगल स्वास्थ्य।

googlehealth

 

यानि कि गूगल बाबा आपके स्वास्थ्य की जानकारी भी रखेंगे। इसमे आप अपने स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारियां, पारिवारिक मेडिकल रिकार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं का हिसाब किताब और ढेर सारी हैल्थ टिप्स की जानकारी रख सकेंगे। गूगल अब तक हमारे सर्च के रिकार्ड, इमेल के रिकार्ड, फ़ाइनेन्स का हिसाब किताब, दोस्तों यारो की जानकारी  तो रखता था, अब स्वास्थ्य की जानकारी रखने के साथ ये आपकी जिन्दगी का अहम हिस्सा हो जाएगा। और शायद आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक भी। जिस तरह से गूगल विभिन्न क्षेत्रों मे अपने हाथ पसार रहा है वो दिन दूर नही, जब लोग अपनी लड़की के लिए सही वर की जाँच पड़ताल गूगल से ही करवाएंगे, वैसे देखिए मैने बातो ही बातो मे गूगल को गूगल स्पाई का आइडिया दे दिया है।

 

गूगल हैल्थ अभी बीटा मे है, इसका लिंक ये रहा

4 responses to “अब हाजिर हो रहा है गूगल हैल्थ”

  1. गरिमा Avatar

    ओ ओ शायद मुझे भी मरीज ट्रांसफर करे गुगल 😛

  2. sanjay bengani Avatar

    गूगल को डॉक्टरों से विज्ञापन झटकने है शायद 🙂

  3. sanjay bengani Avatar

    आप द्वारा दी गई कड़ी पर गया तो पाया की आमंत्रण पर ही आप सुविधा भोग सकते है.
    और यह लिखा पाया:

    Find qualified doctors and connect to time-saving services

    मेरी पहली टिप्पणी देखें

  4. amit Avatar

    हाँ भईया मन्ने तो बोत तगड़ा मामला लगे है, ई गूगलवा के इरादे नेक न दिखे हैं, लोगों को शेन्डी लगाने के वास्ते इन्होंने अपनी टैगलाईन “डू नो ईविल” रख रखी है!!

Recent Posts

Social Media

Advertisement